फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested three criminals with looted article

फ्लाइट से जाकर लूटपाट करता थे ये करोड़पति बदमाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 12 Jul 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
police arrested three criminals with looted article
crime news

साउथ इंडिया, नार्थ इंडिया और वेस्ट यूपी में लूट और चोरी की करीब 150 वारदातों को अंजाम देने वाले भातू गैंग के तीन करोड़पति आरोपियों को इंदिरापुरम पुलिस ने सोमवार रात कौशांबी स्थित एक मॉल के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 1.80 लाख रुपये, एक लग्जरी कार, तीन हाई स्पीड बाइक, एक हैंडी कैमरा, लैपटॉप, मोबाइल, एक तमंचा और दो चाकू बरामद किए गए हैं। वारदातों को अंजाम देने के लिए यह गैंग फ्लाइट से यात्रा करता था।

विज्ञापन


 एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि पकडे़ गए बदमाशों ने सात जून को इंदिरापुरम में भी एक कार से दो लाख रुपये लूट थे। इस दौरान बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस इस गैंग के फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु, उड़ीसा, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और यूपी के कानपुर, अलीगढ़ आदि जिलों में यह गैंग लूट-चोरी की 150 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में मोहन सिंह भातू और बादल भातू मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके के रहने वाले हैं। तीसरा आरोपी प्रमोद भातू कानपुर के कल्याणपुर इलाके का रहने वाला है। गैंग के तीन बदमाश अभी फरार हैं। मोहन और बादल इन दिनों मेरठ की पॉश कालोनी पल्लवपुरम में और प्रमोद मथुरा के वृंदावन स्थित कोठियों में रहते हैं। इन कोठियों की कीमत भी करोड़ों में बताई जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed