फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested man who planing to killed live in partner

लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला की हत्या की साजिश रचने वाला गिरफ्तार

Sat, 08 Jul 2017 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Jul 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
police arrested man who planing to killed live in partner
arresting

शाहबाद डेयरी इलाके में लिव इन रिलेशन में रह रही महिला की हत्या कर साजिश रच चुके एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने  उसके पास से एक पिस्टल, चाकू और 19 कारतूस बरामद किए है। दरअसल दूरी बढ़ाने की वजह से आरोपी को महिला के चरित्र पर शक हो गया था और वह महिला की हत्या करना चाहता था। इसके लिए वह आगरा से पिस्टल खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और धमकाने का मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है। आरोपी की पहचान शिवराज(44) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

      
पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात रोहिणी सेक्टर 34 में एक महिला ने झगड़े की कॉल की थी। मौके पर पुलिस को एक महिला मिली। जिसने बताया कि वह शिवराज के साथ पांच साल से लिव इन रिलेशन में रह रही है। बुधवार को शिवराज उसे एक अन्य व्यक्ति से बात करते देखा उसके बाद से वह लगातार झगड़ा कर रहा है। पुलिस ने शिवराज को हिरासत में लेकर तलाशी ली। उसके पास से पिस्टल, चाकू और 19 कारतूस मिले।      
विज्ञापन

 
पूछताछ में शिवराज ने बताया कि महिला किराड़ी इलाके में रहती थी। जहां उसकी जान पहचान हुई। दोनों पांच साल से साथ रह रहे हैं। महिला का पति के साथ तलाक का मामला अदालत में चल रहा है। कुछ दिन से उसे लग रहा था कि महिला उससे दूरी बना रही है। उसे शक था कि महिला किसी अन्य पुरुष के संपर्क में आ गयी है। इसलिए उसने महिला की हत्या करने के मकसद से आगरा से एक पिस्टल खरीदकर लाया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन

    
जांच में पता चला कि आरोपी पेशे से ड्राइवर है। वह शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। जबकि तीन बेटियां भी पढ़ाई कर रही है। महिला ने बताया कि उसके भी तीन बच्चे है। बच्चों की उम्र बढने की वजह से वह शिवराज से दूरी बढ़ा रही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed