फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested man trying to killed beloved husband

एकतरफा प्यार में युवती के पति को गोलियों से किया छलनी, ऐसे अरेस्ट हुआ सनकी आशिक

Sat, 13 May 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 May 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
  police arrested man trying to killed beloved husband
डेमो पिक

दिल्ली के विजय विहार थाना पुलिस ने एक तरफा प्यार में एक युवती के पति पर दो बार जानलेवा हमला करने वाले युवक को बुध विहार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की घेराबंदी बढने पर आरोपी ने नींद की गोली खाकर जान देने की कोशिश भी की थी। पकड़े गये युवक ने खुलासा किया है कि वह युवती से शादी करना चाहता था।   

विज्ञापन

    
जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि पियूष(28) सपरिवार रोहिणी सेक्टर पांच में रहता है। वह रियल इस्टेट में कस्लटेंट का काम करता है। गत वर्ष दिसबंर में उसकी शादी हुई थी। 20 अप्रैल की रात पियूष अपनी पत्नी को रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन से स्कूटी से घर ला रहा था। घर के पास बाइक सवार एक युवक ने पियूष पर गोली चला दी। गोली उसके कंधे में लगी। उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।       
विज्ञापन


जांच में पता चला कि पियूष पर गत वर्ष दिसंबर माह में भी ससुराल के पास अज्ञात युवक ने गोली चलायी थी लेकिन वह बाल बाल बच गया था। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी अभिनेंद्र जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पियूष और उसके ससुराल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक की पहचान कर बुध विहार में रहने वाले आरोपी विवेक कुमार तक पहुंच गयी। अपने उपर पुलिस की घेराबंदी बढने पर विवेक ने नींद की गोली खाकर जान देने की कोशिश। पुलिस का शक और गहरा गया और पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।       

आरोपी ने बताया कि वर्ष 2012 में उसने पियूष की पत्नी को कीर्ति नगर में देखा था जब वह रियल इस्टेट कंपनी में काम करती थी। उसे देखते ही आरोपी एक तरफा प्यार करने लगा और शादी की सपने देखने लगा। वह युवती का पीछा करने लगा। किसी तरह से आरोपी उसका नंबर लेकर फोन और मैसेज करने लगा। 

युवती ने इसका विरोध करते हुए आरोपी को पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी थी। उसके बाद युवती ने दिसंबर में पियूष से शादी कर ली। शादी होने के बाद भी आरोपी किसी भी हाल में युवती को पाना चाहता था, इसलिए उसने युवती के पति की हत्या करने की साजिश रच डाली। उसने दिसंबर में पियूष पर गोली चलायी। लेकिन वह बच गया। 

उसके बाद आरोपी ने अप्रैल में पियूष को गोली मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी रियल इस्टेट कंपनी में बतौर एजेंट काम करता है और तीन साल से मानसरोवर गार्डन में रहता था।       
    
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह बॉलीवुड फिल्म डर से प्रभावित था और वह किसी भी हाल में युवती का पाना चाहता था। उसके मुताबिक वह युवती से कभी आमने सामने नहीं मिला। वह वाट्सएप पर ही उसे मैसेज भेजता था।       

 
जब पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी तो आरोपी ने जांच की दिशा बदलने की कोशिश की। उसने युवती के घर पर एक पत्र फेंका, जिसमें उसने बताया कि पियूष की वजह से एक युवती की जिंदगी बर्बाद हो चुकी है। युवती ने गर्भवती होने की वजह से खुदकुशी कर ली। उसने यह पत्र युवती की बहन के नाम से लिखा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed