{"_id":"5aafdb654f1c1bbb758b665a","slug":"police-arrested-gang-of-pick-pocketers-27-cellphones-recovered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" बस-मेट्रो में जेबतराशी करने वाला गिरोह को धर दबोचा पुलिस ने, 27 मोबाइल फोन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-मेट्रो में जेबतराशी करने वाला गिरोह को धर दबोचा पुलिस ने, 27 मोबाइल फोन बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
पब्लिक ट्रांसपोर्ट और भीड़ वाले स्थानों पर लोगों के जेब से उनका माल उड़ाने वाले जेबतराश गैंग के आठ बदमाशों को दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों के पास से चोरी के 27 मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की गई है। इनकी गिरफ्तारी से चोरी के 16 मामले सुलझे हैं।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मेट्रो, बसों और शेयर्ड ऑटो में जेबतराशी की वारदातों में इजाफा हुआ था। छानबीन के बाद पुलिस ने रविवार को सरिता विहार में दलीप गंजा गैंग के चार बदमाशों को दबोचा।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान गैंग लीडर, लख्खारपुर, फरीदाबाद निवासी दलीप उर्फ दीपक उर्फ गंजा (28), पल्ला नयापुल, फरीदाबाद निवासी जितेंद्र यादव (26), बादलपुर, दादरी, गौतमबुद्ध विहार निवासी विकास शर्मा (23), दिल्ली निवासी शाहिद उर्फ इमरान उर्फ कोबरा (38) के रूप में हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
इनके पास से आठ मोबाइल फोन बरामद हुए। इनसे पूछताछ के बाद चार अन्य आरोपियों फिरोज उर्फ परवेज (38), नूर हसन (24), विक्की सिंह (22) और भीम सिंह (27) को दबोचा गया। गैंग के पास से 19 मोबाइल और व दो बाइक बरामद हुई।
आरोपियों ने बताया कि जिस बस में इनका गैंग चढ़ता था, उसके आगे-पीछे एक बाइक चलती थी। पकड़े जाने पर आरोपी बस से उतरकर बाइक पर बैठकर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में चार-पांच लोगों का गैंग चढ़ता था। दलीप (मशीन का काम) पर्स, कैश या मोबाइल चोरी कर दूसरे साथियों को दे देता था। वहीं दूसरे साथी सामान पास करने के अलावा सवारियों को धक्का देकर उनका ध्यान भी बंटाते थे।