{"_id":"57a720374f1c1b356a2b948f","slug":"plan-to-loot-crooks-arrested-with-weapons-jcb-is-an-expert-in-stealing-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की योजना बनाते बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार, जेसीबी चुराने में एक्सपर्ट है गिरोह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की योजना बनाते बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार, जेसीबी चुराने में एक्सपर्ट है गिरोह
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए सोहना पुलिस की टीम ने शनिवार की रात को अलवर रोड पर लूट की योजना बनाते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
सीआईए सोहना की पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश अलवर रोड पर लूट की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान उसने पुन्हाना के सिंगार गांव के रहने वाले आश मोहम्मद उर्फ आशू, राशिद, शाबिर, माजिद व ताहिर को अवैध हथियार के साथ दबोचा।
विज्ञापन
पुलिस पुलिस ने सोहना थाने में उनके खिलाफ लूट की योजना बनाने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि वह वाहन चोरी का काम करते हैं।
विज्ञापन
उनकी ओर से गुडग़ांव की अलग-अलग साइट से चोरी हुई जेसीबी मशीन को उठाया जाता है। जिसे वह राजस्थान के एक व्यक्ति के पास भेजते हैं और वह उसे आगे-अलग-अलग स्थान पर बेंचता है। सोहना सीआईए पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।