{"_id":"57a1f91a4f1c1b56152ba7c8","slug":"peole-beat-men-who-came-through-wall-into-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार फांदकर घर में घुसे थे युवक, लोगों ने जमकर की धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार फांदकर घर में घुसे थे युवक, लोगों ने जमकर की धुनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की पिंक सिटी कॉलोनी में दिनदहाड़े दीवार कूदकर घर के अंदर घुसकर चोरी कर रहे तीन युवकों को लोगों ने पकड़कर दादरी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र की पिंक सिटी कॉलोनी में चारों ओर चारदीवारी है। बुधवार को तीन युवक पीछे की चारदीवारी को कूदकर अंदर घुस गए। कॉलोनी में जगवीर के मकान में घुस गए।
विज्ञापन
महिलाओं ने युवकों को देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। कॉलोनी के लोगों ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।
पकड़ने के बाद पहले तो जमकर पिटाई की, फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस तीनों से पूर्व में दादरी में हुई चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। मामले की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन