ऑटोवालों ने सिपाही को जमकर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के ओल्ड रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात ऑटो किराए को लेकर ऑटो वालों और एक सवारी ने बहस हो गई जिसने बाद हिंसक रूप ले लिया।
किराए के चंद रुपयों को लेकर हुआ ये विवाद इतना बढ़ गया कि दिल्ली पुलिस का सिपाही इस समय जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई लड़ रहा है।
वह इस समय अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं उसका ये हाल करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
20 और 10 के फेर में हो गया झगड़ा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनिल बैसला जो दिल्ली पुलिस में सिपाही है और फरीदाबाद के एनआईटी-3 में रहता है शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था।
जब वह ओल्ड रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और उसने ऑटो वाले से अपने घर तक के किराए के बारे में पूछा तो ऑटो वाले ने 20 रुपए बताए। इस पर अनिल ने उससे किराया 10 रुपया होने की बात कही, जिसके बाद दोनों में बहस हो गई।
उन दोनों की किराए को लेकर बहस इतनी बढ़ी कि धीरे-धीरे आसपास खड़े ऑटो वाले भी दोनों के झगड़े में शामिल हो गए। बाद में ये बहस इतनी बढ़ गई कि सभी ऑटो वालों ने मिलकर अनिल को मारना शुरू कर दिया। उन्होंने अनिल पीट-पीटकर अधमरा कर छोड़ दिया।
बाद में जीआरपी के जवानों ने उसे सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पर अभी तक किसी भी ऑटो वाले के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।