फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   parents used to send their daughters for prostitution

जब मां-बाप के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंची 3 बेटियां, सुनाई ऐसी कहानी रो देंगे आप

Wed, 21 Feb 2018 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 21 Feb 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
parents used to send their daughters for prostitution

एक महिला ने अपनी मां और सौतेले पिता के खिलाफ थाना सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसकी मां और सौतेला पिता उसकी छोटी बहन से जबरन वेश्यावृति कराना चाहता है। सौतेला पिता उसकी बहन को नाइट क्लब में नाचने के लिए दबाव डालता है।

विज्ञापन


ऐसा न करने पर वह उसे प्रताड़ित करता है। एक-दो बार वह उसकी बहन को कोठे पर बेचने का भी प्रयास कर चुका है। महिला ने अपनी छोटी बहन को सौतेले पिता के चंगुल से मुक्त कराने के बाद थाना सेक्टर-20 में शिकायत दी है। शिकायत देने वाली 25 वर्षीय महिला  सेक्टर-36 में रहती है।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता उसे और उसकी दो बहनों को बार में डांस करने और यहां तक गलत काम करने के लिए परेशान करते है। युवती ने कहा कि विरोध करने पर उसे और उसकी बहनों को बहुत मारा पिटा जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नुमाइशों में करवाते थे डांस

parents used to send their daughters for prostitution

युवती की छोटी बहन ने बताया कि उनका पिता सौतेला है। उनकी मां ने उसके पिता को तलाक देकर हाथरस निवासी समीर से शादी रचा ली। उसने बताया कि उनका सौतेला बाप और मां उनसे नुमाइशों में डांस करवाते थे। उसने ये भी बताया कि किस प्रकार नुमाइशों में डांस के बहाने से उसे और उसकी बहनों को मुंबई ले गए और डांस बार में नाचने और गलत काम करने के लिए मजबूर करने लगे। विरोध करने पर मारपीट भी की।

ऐसे अवस्था में सबसे बड़ी बहन किसी प्रकार अपनी जान बचा कर भागने में कामयाब रही। उसके बाद उसने नोएडा में शादी कर ली। कुछ समय बाद उसे पता लगा कि उसकी छोटी बहन को अश्लील धंधे में डाला जा रहा है।  उसके बाद युवती ने किसी प्रकार अपनी बहनों को उन के चंगुल से छुड़ाया। 

बाद में युवती ने मामला पुलिस में दर्ज किया। युवती ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। लड़कियों ने आलाधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। एसपी सिटी ने इसे महिला मर्यादा से जुडा मामला मानते हुए ज़ीरो एफ़आईआर दर्ज़ कर संबधित थाने को जांच के लिए भेजदिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed