{"_id":"5d2c5f738ebc3e6d0954f0e7","slug":"palwal-21-year-old-boy-killed-by-friends-brutally-by-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवलः युवक को घर से ले जाकर, दोस्तों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पलवलः युवक को घर से ले जाकर, दोस्तों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Mon, 15 Jul 2019 04:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 15 Jul 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
दोस्तों ने की युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद से सटे पलवल में रविवार रात एक ऐसी वारदात हुई जिससे पूरा इलाका दहशत में है। एक 21 वर्षीय युवक को उसके दोस्तों ने सुनसान जगह पर ले जाकर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मामला चांदहट थाना इलाके का है। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय रिंकू नाई का काम करता था और गांव में ही उसकी दुकान है। दुकान का काम खत्म कर वह लौटा था कि रविवार रात करीब 10 बजे उसके 4 दोस्त लोकेश, योगेश, रमन व एक अन्य पहुंचे।
विज्ञापन
इन चार में से लोकेश व योगेश ने रिंकू से कहा कि उन्हें सुबह इंटरव्यू के लिए जाना है तो वह उनके बाल काट दे। इस पर रिंकू उनके साथ दुकान की चाबी लेकर चला गया और वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
काफी तलाश के बाद भी रिंकू परिवार वालों को नहीं मिला। सुबह उन्हें खबर मिली कि उसकी हत्या कर दी गई है। हालांकि इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।