फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Painful death: crushed stones, burned face to hide the identity

दर्दनाक मौत : पत्थर से कुचला, पहचान छुपाने को चेहरा जला दिया

Wed, 11 Jan 2017 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jan 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
Painful death: crushed stones, burned face to hide the identity
FILE PHOTO - फोटो : अमर उजाला
‌हत्यारे ने एक युवक को मारने के लिए पहले उसका सिर भारी पत्‍थर से कुचल दिया और फिर बाद में पहचान छुपाने को उसका चेहरा बुरी तरह जला दिया। घटना दिल्ली के अंबेडकरनगर के जहांपनाह जंगल की है। 
विज्ञापन



मंगलवार देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को पहचान के लिए एम्स में रखवा दिया है। अंबेडकर नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बुधवार सुबह एक युवक जब जहांपनाह जंगल में शौच के लिए गया तो उसने युवक का जला हुआ शव देखा। 

शव के कुछ हिस्सों को जंगली जानवरों ने खा लिया था

Painful death: crushed stones, burned face to hide the identity
file photo - फोटो : अमर उजाला
उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक के सिर को पत्थर से कुचला हुआ था और चेहरा पूरा जला हुआ था। शव एक-दो दिन पुराना ही बताया जा रहा है। शव को देखने से लग रहा था कि शव के कुछ हिस्सों को जंगली जानवरों ने खा लिया था।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जहां युवक का शव मिला है वह जंगल का एरिया है और वहां लाइट आदि नहीं है। ऐसे में लगता है कि आरोपियों ने अंधेरे व सुनसान जगह का फायदा उठाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। 


अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास की थाना पुलिस को पहचान के लिए सूचना दे दी है। पोस्टर भी छपवाए गए हैं। बताया जा रहा है कि जंगल में पहली भी कई शव मिल चुकेहैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed