फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PAC will be today at the temple in the presence of Bisahdha Panchayat

पीएसी की मौजूदगी में बिसाहड़ा मंदिर में होगी पंचायत, ग्रामीण नहीं कर रहे एजेंडे का खुलासा

Sun, 26 Jun 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 26 Jun 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
PAC will be today at the temple in the presence of Bisahdha Panchayat
बिसाहड़ा कांड - फोटो : फाइल फोटो
गोकशी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर बिसाहड़ा गांव के विशाल मंदिर में आज ग्रामीण पंचायत करेंगे। पंचायत में रणनीति बनाई जाएगी। गौरतलब है कि बिसाहड़ा गांव में इकलाख की हत्या के दौरान मौके से बरामद मांस की फोरेंसिक रिपोर्ट में बीफ की पुष्टि के बाद से ही ग्रामीण रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गांव के लोगों ने रविवार को पहले से ही पंचायत करने का ऐलान किया हुआ है। पंचायत को लेकर जनसंपर्क किया जाता रहा है। हालांकि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सूरजपाल नामक व्यक्ति ने जिला न्यायालय में भी 156/3 के तहत अर्जी दे रखी है।
विज्ञापन


अर्जी पर कोर्ट में सुनवाई हो चुकी है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने 6 जुलाई लगाई है। 6 जुलाई को कोर्ट के आदेश आने की संभावना है। मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद 26 जून को विशाल मंदिर पर होने वाली पंचायत में ग्रामीणों का क्या रुख होगा इसकी जानकारी करने के लिए खुफिया विभाग और पुलिस की नजर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गांव में ऐतिहात के तौर पर पीएसी हुई तैनात 

PAC will be today at the temple in the presence of Bisahdha Panchayat
बिसाहड़ा

गांव के लोगों की रणनीति की जानकारी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन ग्रामीण पंचायत के एजेंडे का खुलासा नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि पंचायत में किन-किन बिंदुओं को रखा जाना है ये उसी दौरान खुलासा किया जाएगा। 

संजय राणा का कहना है कि आपस में विचार विमर्श करने के लिए पंचायत बुलाई है। ग्रामीण शांतिपूर्वक बैठकर आपस में सलाह करेंगे। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

गांव में हुई पीएसी तैनात 
26 जून को बिसाहड़ा गांव में होने वाली पंचायत को लेकर शनिवार सायं को ही गांव में पीएसी पहुंच गई। गांव में ऐतिहात पर मंदिर परिसर में पीएसी ठहराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed