फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PAC constable shot himself with service rifle in ghaziabad

घरेलू मामलों से परेशान कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

Sun, 01 Oct 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 01 Oct 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
PAC constable shot himself with service rifle in ghaziabad
constable
गोविंदपुरम स्थित 47वीं बटालियन पीएसी में तैनात कांस्टेबल अशोक कुमार (45) ने शनिवार सुबह शस्त्राभ्यास के बाद खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवानों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां कांस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में मामला छोटी बहन के ससुरालियों से हुए विवाद के चलते परेशान होकर सुसाइड के प्रयास का लग रहा है।मूलरूप से शामली के बावली गांव निवासी अशोक 2007 से 47वीं बटालियन पीएसी में तैनात हैं। वह बटालियन स्टाफ क्वार्टर में ही रहते हैं और पिछले मंगलवार को ही एक माह के अवकाश के बाद घर से लौटे हैं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह छह बजे शस्त्राभ्यास के बाद अन्य जवानों के साथ अशोक सर्विस राइफल जमा कराने शस्त्रागार की ओर जा रहे थे। अन्य जवान राइफल जमा करा रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। सभी पास के मैदान में पहुंचे तो अशोक लहूलुहान हालत में पड़ा था। सीने में गोली लगी थी और पास ही सर्विस राइफल पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी जवान तुरंत उसे संयुक्त जिला अस्पताल ले गए, जहां से यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही आईजी पश्चिमी जोन पीएसी अमित चंद्रा और परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद के चलते सुसाइड का प्रयास का है।


गोली अशोक के सीने से पार हो गई है। उसके होश में आने पर घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि पिता कलिराम का कहना है कि छोटी बहन के ससुराल वालों से चल रहे विवाद के चलते अशोक परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed