फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Outdoor playing innocent of rape four years, she had in the pit bled condition

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम से दुष्कर्म, गड्ढे में लहूलुहान हालत में मिली बच्ची

Mon, 25 Jul 2016 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
Outdoor playing innocent of rape four years, she had in the pit bled condition
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : Demo Pic

शाहबाद डेयरी इलाके में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला आरोपी घर के बाहर खेल रही बच्ची को उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


भागने के दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना के समय आरोपी नशे में था। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बच्ची परिजनों के साथ पंसाली गांव में रहती है। उसका पिता फैक्टरी में काम करता है। रविवार दोपहर बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। 

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला जुनेद (28) आया और बच्ची को उठाकर ले गया। इधर, बच्ची को घर के बाहर न पाकर उसकी मां ने आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने आसपास के लोगों को बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचकर बच्ची के परिजनों से मिली स्वाति मालीवाल

Outdoor playing innocent of rape four years, she had in the pit bled condition
स्वाति मालीवाल

मां के साथ अन्य लोगों ने भी बच्ची की तलाश शुरू की। इसी दौरान लोगों ने जुनेद को एक गड्ढ़े से निकलकर भागते हुए देखा। जब लोग वहां पहुंचे तो गड्ढे में बच्ची लहूलुहान अवस्था में रो रही थी। 

लोगों ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिन में रिक्शा चलाता है और रात में चोरी करता है। फिलहाल पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

उधर, अस्पताल में इलाज करवा रही बच्ची का ऑपरेशन किया गया है। सोमवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मिली और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed