गोलगप्पे वाले ने मांगे पैसे तो युवक ने गुस्से में आंख पर किया वार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईपी मॉल के पास गोल गप्पे वाले को एक युवक से 20 रुपए मांगना महंगा पड़ गया। युवक ने गोल गप्पे वाले की जमकर पिटाई की और फिर पत्थर उठाकर उसकी आंख पर मार फरार हो गया।
आंख पर पत्थर लगने से उसकी आंख में गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने शोर मचाया जहां स्थानीय लोग एकत्र हुए और लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन की।
पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। मूलरूप से बदांयू निवासी मेहरपाल सेक्टर 28 में परिवार के साथ रहता है। वह जीआईपी मॉल के पास गोल गप्पे का ठेला लगाता है। रविवार शाम को जीआईपी मॉल के पास गोल गप्पे का ठेला लगा रखा था।
डॉक्टर बता रहे रोशनी जाने की बात
इसी दौरान वहां अजय यादव नामक एक युवक गोल गप्पे खाने पहुंचा। आरोपी युवक ने पहले 20 रूपए के गोल गप्पे खाए। इसके बाद जब पीड़ित ने अजय से गोल गप्पे खाने के पैसे मांगे तो वह भड़क गया।
आरोप है कि पहले अजय ने पीड़ित को मारा पीटा फिर पत्थर उठाकर उसकी आंख पर मारकर घायल कर फरार हो गया। आंख पर पत्थर लगने से पीड़ित की आंख में गहरी चोट आई है।
डॉक्टर उसकी आंख की रौशनी जाने की बात बता रहे हैं। वहीं उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जारही है।