फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   orders of filing fraud case against mayor

मेयर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करने का आदेश

Tue, 10 Oct 2017 10:01 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
बयूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 10 Oct 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
orders of filing fraud case against mayor
Fraud shimla

दलित के लिए आरक्षित सीट पर मेयर बनीं वार्ड नंबर 12 की पार्षद सुमन बाला के खिलाफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मंजीत पाल ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करने का आदेश जारी किया है। हालांकि एसएचओ कोतवाली इंस्पेक्टर प्रीतपाल सांगवान का कहना है कि उन्हें अभी आदेश नहीं प्राप्त हुआ है, आदेश मिलेगा तो केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


मालूम हो कि फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में इस बार मेयर की सीट दलित समुदाय के उम्मीदवार के लिए आरक्षित थी। वार्ड नंबर 12 से चुनाव लड़ीं सुमन बाला ने जुलाहा जाति का प्रमाण पत्र लगाया था। जुलाहा जाति अनुसूचित जाति में होने के कारण उन्हें मेयर चुना गया था।
विज्ञापन


दलित समाज के सुनील कंडेरा ने उनका जाति प्रमाण पत्र फर्जी बताते हुए उन्हें अरोड़ा जाति का होने की शिकायत की थी। सुनील ने फरवरी में कोर्ट में वाद दायर किया था। कोर्ट ने इस मामले में कोतवाली थाने की पुलिस से जांच रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को कोतवाली पुलिस ने जांच रिपोर्ट ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मंजीत पाल की कोर्ट में पेश की। अदालत ने मेयर के खिलाफ धोखाधड़ी, कूट रचित दस्तावेज बनाने आदि की धाराओं में केस दर्ज करने के आदेश कोतवाली पुलिस को जारी किए। एसएचओ प्रीतपाल सांगवान ने कहा कि आदेश मिलने पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed