फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   opposite gang was killed 12th student in delhi

वर्चस्व की लड़ाई में की थी 12वीं के छात्र की हत्या, गैंग का शातिर बदमाश गिरफ्तार

Wed, 19 Oct 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Oct 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
opposite gang was killed 12th student in delhi

दिल्ली कैंट इलाके में वर्चस्व की लड़ाई और इलाके में दबदबा बनाने के लिए की गई 12 वीं कक्षा के छात्र आकाश की हत्या मामले में अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। इसकी पहचान लक्ष्मण उर्फ कमल के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो कमल गौरव झरेरा गैंग का बदमाश है।

विज्ञापन


गौरव के जेल में बंद होने के बाद उसके वर्चस्व को बनाए रखने के लिए 17 जुलाई को कमल व उसके आठ-दस साथियों ने दिन-दहाड़े आकाश की रॉड से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने तीन नाबालिग व गौरव डांसर को घटना स्थल से दबोच लिया गया।
विज्ञापन


तभी से लक्ष्मण उर्फ कमल फरार था। अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि आकाश हत्याकांड मामले का मुख्य भगोड़ा आरोपी सेक्टर-10 द्वारका, मेट्रो स्टेशन के पास अपने किसी साथी से मिलने आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। कमल ने बताया कि वह गौरव झरेरा गैंग का बदमाश है। फिलहाल गौरव गैंगवार में हुई कालू झरेरा की हत्या में जेल में बंद है।

दिन-दहाड़े की थी हत्या

opposite gang was killed 12th student in delhi
उसके नाम का दबदबा बनाए रखने के लिए लक्ष्मण, विशाल, विजय उर्फ धोनी, दीपक, बंटी व कई नाबालिग लड़कों ने आकाश (22) की क्रिबी प्लेस इलाके में दिन-दहाड़े रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

घटना के समय मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने तीन नाबालिग व गौरव डांसर नामक युवक को दबोच लिया था। तभी से कमल व उसके अन्य साथी फरार थे। अब पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

इधर आकाश की हत्या के बाद दिल्ली कैंट इलाके में स्थानीय निवासियों ने कई प्रदर्शन किए थे। लोग कमल की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed