{"_id":"5890877a4f1c1bd97ee805fa","slug":"online-swindle-of-17000-in-the-name-of-paytm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटीएम के बहाने 17 हजार रुपये ठग लिये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेटीएम के बहाने 17 हजार रुपये ठग लिये
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में एक व्यक्ति से पेटीएम के नाम पर उसके खाते से साढ़े 17 हजार रुपये ऑनलाइन ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी व आइटी एक्टके तहत शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अंकुर अग्रवाल सेक्टर-10ए के नंदन अपार्टमेंट में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि वह पेटीएम वॉलेट की ओर से बात कर रहा है। फोन करने वाले ने कहा कि उसने पेटीएम अकाउंट का बैलेंस चेक करने के लिए फोन किया है।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने कहा कि इसके लिए वह एक लिंक भेज रहा है, जिसे वह उसके मोबाइल पर सेंड कर दें और जो ओटीपी नंबर आएगा, उसे बता दें। उसने पीड़ित को बताया कि एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से जो पेटीएम किया गया है, वह वॉलेट में शो नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि फोन करने वाले ने उसे झांसे में लेकर क्रेडिट कार्ड का नंबर, सीवीवी नंबर ले लिया और उसके जरिए 17500 रुपये ट्रांसफर कर लिए। जब पीड़ित को ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करा दिया।
पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम सेल द्वारा जांच की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।