फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one year old girl child dead by extreme hot water

इलेक्ट्रॉनिक रौड के गरम पानी में झुलसी मासूम, चली गई जान

Sun, 10 Dec 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 10 Dec 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
one year old girl child dead by extreme hot water
शहर के सेक्टर-105 में एक महिला ने पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक रॉड को बाल्टी में लगा दिया। डेढ़ साल की बच्ची के ऊपर वह पानी गिर गया। बुरी तरह झुलस जाने के कारण इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन


हरियाणा के फरीदाबाद स्थित टीकावली गांव निवासी सौरभ परिवार के साथ सेक्टर-105 में रहते हैं। वह पलंबर का काम करते हैं। बीते 14 नवम्बर को घर में पत्नी पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक रॉड बाल्टी में लगाई थी। वह घर के बाहर किसी काम से चली गई।
विज्ञापन


उसी दौरान उनकी डेढ़ साल की बच्ची बेबी बाथरूम में पहुंच गई। वह बाल्टी पकड़ रही थी तो बाल्टी गिर गई और गर्म पानी उसके ऊपर पड़ गया। कुछ देर बाद सौरभ की पत्नी बच्ची को ढूंढते हुए बाथरूम में पहुंची तो वह बुरी तरह झुलस चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ ने बच्ची को सेक्टर-27 स्थित विनायक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि बच्ची करीब 80 प्रतिशत झुलस गई थी। सेक्टर-39 थाना प्रभारी अवनीश दीक्षित ने बताया कि शनिवार सुबह बच्ची ने दम तोड़ दिया। उसके पिता ने पोस्टमार्टम कराने के लिए मना कर दिया है इसलिए बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed