{"_id":"8104531898997d4ba898b17418d7a8ad","slug":"one-injured-on-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजाक में हुआ विवाद, पेट पर घोंपा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजाक में हुआ विवाद, पेट पर घोंपा चाकू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 12 Jul 2014 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के जेवर में शुक्रवार दोपहर में जामा मस्जिद के पास दो युवकों में मजाक के दौरान विवाद हो गया। जिसमें एक युवक ने ठेली से छुरी उठाकर युवक के पेट में घोंप दी।
विज्ञापन
इस हमले में वह घायल हो गया और उसे गंभीर हालत में ग्रेनो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक खतीबान मोहल्ला निवासी एक युवक को छोटी जामा मस्जिद के पास मौहल्ले का ही शान मौहम्मद मिला और दोनों में हंसी मजाक होने लगा। लेकिन किसी बात पर अचानक विवाद हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि उक्त युवक ने पास में खड़ी ठेली से छुरी उठाकर शान मोहम्मद के पेट में घोंप दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे ग्रेनो के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। छुरी घोंपने वाला युवक घटना के बाद कोतवाली में स्वयं ही पहुंच गया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
रास्ते पर अवैध कब्जा करने का आरोप
ग्रेटर नोएडा। जेवर के किशोरपुर के पूर्व प्रधान जहूर खॉ और असलम खॉ ने गांव के ही दो दबंग लोगों पर मुख्य रास्ते पर दीवार बनाकर निर्माण करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम के समक्ष शिकायत की है। उपजिलाधिकारी सतीश चंद शुक्ल ने तहसीलदार को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।