फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one gangster arrested during police encounter in noida, second encounter within 24 hours

नोएडा: मुठभेड़ के दौरान धरा गया 25 हजार का इनामी बदमाश, 24 घंटे में हुआ दूसरा एनकाउंटर

Sat, 24 Mar 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 24 Mar 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
one gangster arrested during police encounter in noida, second encounter within 24 hours

नोएडा में 24 घंटे के अंदर शुक्रवार शाम पुलिस की बदमाशों से दो बार अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ हुई। शुक्रवार शाम को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। इससे पहले बृहस्पतिवार देर रात थाना फेज तीन पुलिस ने भी मुठभेड़ में 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया था। दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी है। जिला अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने पदभार संभालने के बाद ही कहा था कि पुलिस बदमाशों से सख्ती से निपटेगी। बदमाशों को नोएडा की सीमा में घुसने से डर लगेगा। इसके बाद बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे थाना फेज तीन पुलिस ने सेक्टर-122 में पर्थला गांव के पुस्ते के पास चेकिंग में 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश खुशी मोहम्मद को गिरफ्तार किया था। उस पर लूट व हत्या के प्रयास के कई मामले नोएडा व गाजियाबाद में दर्ज हैं।
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार रात करीब आठ बजे थाना सेक्टर-58 पुलिस भी सेक्टर-62 के डी पार्क के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायरिंग की। फायरिंग के दौरान बदमाशों की बाइक फिसल कर गिर गई। इसके बाद भी बदमाश झाड़ियों में छिपकर फायरिंग करते रहे। इसी दौरान एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनकाउंटर में घायल बदमाश कई लूट कर चुका है

एसएसपी ने बताया कि घायल बदमाश रजपुरा संभल निवासी पान सिंह है। उसका फरार साथी बगराला संभल निवासी ललित है। दोनों शुक्रवार रात नोएडा में लूट के इरादे से आए थे। पान सिंह ने वर्ष 2014 में सेक्टर-71 के अशोका फार्म हाउस के पास एक दुकान में लूटपाट की थी। इस दौरान उसकी पत्नी गीता और दोस्त संजय भी मौजूद था।

दुकानदार विपिन के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके पिता जयकरण को भी बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इस केस में गीता और संजय पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पान सिंह पिछले चार साल से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसके फरार साथी की तलाश जारी है।

थाना फेज तीन पुलिस से मुठभेड़ में बृहस्पतिवार रात घायल हुआ बदमाश खुशी मोहम्मद नोएडा व गाजियाबाद में लूट की कई वारदात कर चुका है। वह ओएलएक्स पर सामान बेचने के बहाने लोगों को बुलाकर लूट लेता था। खुशी मोहम्मद ने अपने साथियों संग जनवरी में अमरोहा व गाजियाबाद में कार लूटी थी। 29 जनवरी को उसने नोएडा के सेक्टर-63 में महाजेब नाम के युवक को लूटने के लिए गोली मारी थी। उसे भी उसने ओएलएक्स पर सस्ता मोबाइल बेचने का झांसा देकर बुलाया था।

थाना फेज तीन पुलिस उसके दो साथी सोनीपत निवासी अंकित उर्फ अक्की और फूलपुर ग्रेटर नोएडा निवासी राहुल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ये गिरोह इतना बेखौफ है कि दो फरवरी को इनके साथियों ने भी पुलिस पर फायरिंग की थी। पिलखुआ पुलिस भी इस गिरोह के एक बदमाश आश मोहम्मद को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को अब भी गिरोह के एक सदस्य अबरार की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed