फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   old man attempts to rape 4 year old girl.

4 साल की बच्ची से रेप का प्रयास, नाजुक अंगों पर चोट

Mon, 22 Sep 2014 08:11 PM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
old man attempts to rape 4 year old girl.

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में बच्ची के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार साढ़े चार वर्षीय बच्ची परिजनों के साथ न्यू सीलमपुर इलाके में रहती है।

विज्ञापन


रविवार शाम वह दूसरी मंजिल पर रहने वाले जलाउद्दीन उर्फ पप्पू के घर बच्चों के साथ खेलने गई। कुछ देर बाद वह रोते हुए नीचे आई और अपनी मां को बताया कि जलाउद्दीन ने उसे छत पर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया है।
विज्ञापन


परिजन बच्ची को लेकर सीलमपुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन उसके संवेदनशील अंगों पर चोट के निशान थे। सीलमपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्थडे पर गायब हुआ नाबालिग, सुराग नहीं

old man attempts to rape 4 year old girl.

गुड़गांव के सेक्टर पांच थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोर के गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में सामने आया कि किशोर बर्थ-डे मनाने के लिए घर से निकला था जिसके बाद उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया।

मामले को दस दिन बीत जाने के बाद बीती शाम परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

सेक्टर पांच में रहने वाले कटारिया परिवार के 16 वर्षीय बेटे मानव का 12 सितंबर को बर्थ-डे था। परिजनों के मुताबिक बर्थ-डे वाले दिन दोस्तों के साथ मॉल में मूवी देखने के लिए घर से निकला था।

देर शाम तक किशोर के घर नहीं लौटने पर जब परिजनों को चिंता हुई तो उसके दोस्तों से संपर्क किया गया लेकिन कहीं भी किशोर की जानकारी नहीं मिल पाई। 10 दिनों से लगातार परिजन किशोर की तलाश कर रहे थे। लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने संजय कटारिया की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed