फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   old couple murdered in delhi ashok vihar area, jewellery cash robbed

दिल्ली में बुजुर्ग दंपति की हत्या, घर से जेवरात और कैश गायब, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 03 Sep 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Sep 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
 old couple murdered in delhi ashok vihar area, jewellery cash robbed
delhi murder

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गयी। मरने वालों की पहचान रामलाल भूटानी(79) और उसकी पत्नी कौशल भूटानी(74) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


रामलाल की गला घोंटकर हत्या की गयी है जबकि उनकी पत्नी के गले को रेता गया है। बीमार होने की वजह से दंपति दो अटेंडेंट रखा हुआ था। जिसमें से एक फरार है। पुलिस को फरार अटेंडेंट पर हत्या करने का शक है। भारत नगर थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

  
पुलिस के अनुसार रामलाल भूटानी पत्नी कौशल भूटानी के साथ अशोक विहार पॉकेट डी दीप एंक्लेव में रहते थे। रामलाल गृहमंत्रालय के ऑडिट विभाग के अकाउंट सेक्शन से रिटायर हुए थे। वहीं उनकी पत्नी लारेंस रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत थी। उनका कोई बच्चा नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलाल हृदय रोग से पीड़ित थे। उनका हाल में ही ऑपरेशन हुआ था और हार्र्ट एंड लंग्स अस्पताल से 26 अगस्त को छुट्टी मिली थी। उन्होंने अपने देखभाल के लिए दो अटेंडेंट बेगमपुर निवासी दुलाल सरकार (54) और जहांगीरपुरी निवासी दिनेश को रखा था। दुलाल पिछले आठ साल से रामलाल की देखरेख कर रहा था। रात में देखभाल करने के लिए कौशल भूटानी ने दिनेश को 27 अगस्त को रखा था।  

घटना का ऐसे पता चला  

 old couple murdered in delhi ashok vihar area, jewellery cash robbed
delhi murder

शनिवार सुबह ग्रेटर कैलाश में रहने वाले कौशल के एक रिश्तेदार ने दुलाल सरकार को फोन किया। कौशल को अपने भाई के तेरहवीं में जाना था। लेकिन वह रिश्तेदार का फोन नहीं उठा रही थी। दुलाल सीधा रामलाल के घर पहुंचा। जहां उसने दरवाजे पर ताला लगा हुआ देखा। रामलाल कहीं जाने से पहले अपने पड़ोसियों को बता कर जाते थे। 

दुलाल ने पड़ोसियों को इस बारे में बताया। उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंचकर दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर कमरे में गयी। रामलाल बिस्तर पर अचेत पड़े थे। जबकि कौशल के गले को रेता गया था। घर की अलमारी खुली थी और सामान बिखरा हुआ था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

अटेंडेंट से पुलिस ने की पूछताछ  

 old couple murdered in delhi ashok vihar area, jewellery cash robbed
शव

पुलिस ने मौके पर मौजूद अटेंडेंट दुलाल से पूछताछ की। दुलाल ने बताया कि कौशल भूटानी के परिचित से बात करने के बाद वह रामलाल के घर पहुंचा। दरवाजा पर ताला लगा हुआ था। दुलाल ने दिनेश से फोन पर बात की और गेट पर ताला लगे होने की बात बतायी। उसपर दिनेश ने बताया कि वह अस्पताल गये होंगे। उसने बताया कि उसे बहुत जरूरी काम हो गया है इसलिए वह गांव निकल रहा है। दिनेश की बात पर दुलाल को शक हुआ। 

 ऐसे में बिना अटेंडेंट के साथ अस्पताल जाना संभव नहीं था। इसलिए दुलाल ने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी और फिर पुलिस को बताया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद से दिनेश फरार है। उसपर लूटपाट के लिए हत्या करने का शक है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घर से कुछ गहने व नकदी गायब हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed