{"_id":"578173e84f1c1bee067fa1cb","slug":"ola-cabs-crooks-arrested-two-robbers-had-robbed-a-cab-to-alcohol-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओला कैब लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, शराब तस्करी करने के लिए लूटी थी कैब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओला कैब लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, शराब तस्करी करने के लिए लूटी थी कैब
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Jul 2016 03:30 AM IST
विज्ञापन
ओला कैब और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब तस्करी के लिए चालक को अगवा कर ओला कैब लूटने वाले दो बदमाशों को रानीबाग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वैगन-आर कार बरामद कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मोहन श्याम दीनपुर गांव का रहने वाला है। वह अपने भाई की वैगन-आर कार चलाता है। जो ओला कंपनी के लिए चलती है। गत 20 जून की रात मोहन पीतमपुरा के पास सवारी का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान तीन युवक उसके पास आए और उसे पिस्टल के बल पर अगवा कर लिया। बदमाश ने उससे लूटपाट करने के बाद उसे बल्लभगढ़ ले जाकर छोड़ दिया। पीड़ित ने रानीबाग थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कैब लूटने वाले बदमाश पलवल के रहने वाले हैं और वे कैब लेकर दिल्ली आ रहे हैं। पुलिस ने टीम ने सरिता विहार फ्लाई ओवर पर बदमाशों को दबोचकर उनके कब्जे से कैब बरामद कर ली।
पकड़े गए बदमाशों की पहचान राजीव नगर पलवल हरियाणा निवासी गोवर्धन और विजय सिंह के रूप में हुई। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने शराब की तस्करी करने के लिए कार लूटी थी।