फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ola cabs crooks arrested two robbers, had robbed a cab to alcohol smuggling

ओला कैब लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, शराब तस्करी करने के लिए लूटी थी कैब

Sun, 10 Jul 2016 03:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Jul 2016 03:30 AM IST
विज्ञापन
Ola cabs crooks arrested two robbers, had robbed a cab to alcohol smuggling
ओला कैब और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शराब तस्करी के लिए चालक को अगवा कर ओला कैब लूटने वाले दो बदमाशों को रानीबाग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वैगन-आर कार बरामद कर ली है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोहन श्याम दीनपुर गांव का रहने वाला है। वह अपने भाई की वैगन-आर कार चलाता है। जो ओला कंपनी के लिए चलती है। गत 20 जून की रात मोहन पीतमपुरा के पास सवारी का इंतजार कर रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान तीन युवक उसके पास आए और उसे पिस्टल के बल पर अगवा कर लिया। बदमाश ने उससे लूटपाट करने के बाद उसे बल्लभगढ़ ले जाकर छोड़ दिया। पीड़ित ने रानीबाग थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कैब लूटने वाले बदमाश पलवल के रहने वाले हैं और वे कैब लेकर दिल्ली आ रहे हैं। पुलिस ने टीम ने सरिता विहार फ्लाई ओवर पर बदमाशों को दबोचकर उनके कब्जे से कैब बरामद कर ली।


पकड़े गए बदमाशों की पहचान राजीव नगर पलवल हरियाणा निवासी गोवर्धन और विजय सिंह के रूप में हुई। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने शराब की तस्करी करने के लिए कार लूटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed