{"_id":"5750340c4f1c1b862d108b76","slug":"ola-cab-driver-molested-women-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला जज से ओला कैब चालक ने की छेड़छाड़, गुड़गांव से हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला जज से ओला कैब चालक ने की छेड़छाड़, गुड़गांव से हुई गिरफ्तारी
टीम डीजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Jun 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में ओला कैब चालक द्वारा महिला जज से छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना उत्तरी दिल्ली इलाके की है, जहां कैब चालक ने एडिशनल सेशन जज से छेड़छाड़ की। हालांकि रुप नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
केस दर्ज करने के बाद गुड़गांव से आरोपी की गिरफ्तारी हुई। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को महिला जज ने तीस हजारी कोर्ट से ओला कैब बुक की। कैब चालक संदीप बुकिंग के बाद वहां पहुंचा।
विज्ञापन
इसके बाद कैब चालक ने कमरा नगर मार्केट के पास महिला जज से बदसलूकी की। इतना ही नहीं उनका सामान भी कैब से बाहर फेंक दिया। इसके बाद वह फरार हो गया था। केस दर्ज होने के बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन