फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   obscenity with a teenager and one and half year boy sodomized

किशोरी से अश्लील व डेढ़ साल के बच्चे से किया कुकर्म

Mon, 18 Sep 2017 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 18 Sep 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
obscenity with a teenager and one and half year boy sodomized
demo pic

औद्योगिक नगरी में एक युवक ने डेढ़ साल के अबोध को हवस का शिकार बना डाला तो एक युवक ने किशोरी को बंधक बनाकर अश्लील हरकतें कीं। मौके पर पहुंचे भाई ने रोती बिलखती बहन को छुड़ाया तो दबंग मनचले ने जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

 

मुजेसर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार का डेढ़ साल का बच्चा है। शुक्रवार को परिवार का मुखिया रोजी रोटी कमाने के लिए घर से निकला था। घर पर मां और अबोध बच्चा थे। दोपहर बाद पड़ोस में रहने वाला विवेक मिश्रा आया और खिलाने के बहाने बच्चे को अपने साथ ले गया। कमरे पर उसने डेढ़ अबोध को हवस का शिकार बना डाला।

विज्ञापन

 

बच्चे का रोना और चीखना सुनकर महिला दौड़ते हुए विवेक मिश्रा के कमरे में पहुंची तो नजारा देख कर दंग रह गई। विवेक मिश्रा बच्चे को छोड़कर भाग निकला। नाजुक हालत में बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया, उसे भर्ती कर लिया गया। मामले की जांच कर रही मुजेसर थाने की एएसआई सरला ने बताया कि आरोपी विवेक मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को जबरन ऑफिस ले गया

obscenity with a teenager and one and half year boy sodomized
demo pic

एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के मुताबिक इलाके में रहने वाला बबलू नाम का युवक उसका पीछा कर परेशान करता है। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे किशोरी स्कूल से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में बबलू ने किशोरी को जबरन रोका और अपने ऑफिस ले गया।

 

वहां किशोरी को बंधक बना कर उससे अश्लील हरकतें करने लगा। उधर से गुजर रहे भाई ने किशोरी के रोने की आवाज सुनी तो बबलू के ऑफिस पहुंच गया। उसने बहन को मनचले से छुड़ाया। मामले की जांच कर रही एसजीएम नगर थाने की पीएसआई बाला ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed