फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   obscene messages send to principal in noida

प्रधानाचार्या से फोन पर की गंदी बात, भेजा अश्लील मैसेज

Thu, 02 Mar 2017 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 02 Mar 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
obscene messages send to principal in noida
- फोटो : concept photo

शहर की एक पॉश सोसायटी निवासी महिला प्रधानाचार्या ने एक अनजान व्यक्ति पर फोन करके गंदी बात करने और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। महिला के विरोध करने पर भी दुस्साहसिक आरोपी लगातार अपनी करतूत दोहरा रहा है। आखिरकार तंग आकर महिला ने सूरजपुर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


शहर की एक पॉश सोसायटी में रहने वाली महिला एक पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या है। कोतवाली में दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि दो माह पहले एक व्यक्ति ने फोन किया। अनजान व्यक्ति होने के कारण उन्होंने रांग नंबर बता कर फोन काट दिया, लेकिन आरोपी उन्हें बार-बार फोन करता रहा।
विज्ञापन


महिला ने बार-बार उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेज रहा है। आरोपी उसे मिलने का दबाव भी बनाता है। आरोपी बात करने और मोबाइल पर मैसेज भेजने के बाद उसे स्विच ऑफ कर देता है।  सूरजपुर कोतवाली के एसएचओ अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। जल्द ही  गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed