फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Oberoi hotel employees raped nurse in delhi

दिल्लीः ओबरॉय होटल में नर्स से गैंगरेप

Mon, 18 Aug 2014 08:15 PM IST
Updated Mon, 18 Aug 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
Oberoi hotel employees raped nurse in delhi

दिल्ली स्थित पांच सितारा होटल ओबराय में नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। नर्स होटल में होटल मालिक की पत्नी की देखभाल करने के लिए आती थी। नर्स की शिकायत पर निजामुद्दीन थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दक्षिण-पूर्व जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

विज्ञापन

होटल मालिक की पत्नी की केयर करने के लिए रखी गई थी

Oberoi hotel employees raped nurse in delhi

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मैक्स अस्पताल की 28 वर्ष नर्स क्षमा (बदला हुआ नाम) ओबराय होटल की मालिक की बीमार पत्नी की केयर करती थी। बताया जा रहा है कि वह दो महीने से होटल के एक कमरे में रह रही थी।

इस कमरे में होटल में कुक व छोटा-मोटा काम करने वाले युवक नीरज व राजन रहते थे। कमरा काफी बड़ा था। साथ रहने केदौरान क्षमा की दोनों से जान-पहचान हो गई थी। नर्स ने पुलिस को रविवार रात को दी शिकायत में कहा कि रात को कमरे में वह सो रही थी।

15 अगस्त की रात हुई घटना

Oberoi hotel employees raped nurse in delhi

अगस्त की रात दोनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने क्षमा को चुप रहने के लिए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की धमकी से क्षमा एक दिन तो चुप रही, इसके बाद उसने रविवार की रात निजामुद्दीन थाना पुलिस को शिकायत कर दी।

निजामुद्दीन थाना पुलिस ने क्षमा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्जकर दोनों आरोपियों को रविवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मेडिकल जांच में क्षमा केसाथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। आरोपी काफी समय से होटल में काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed