फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Numbered company registered a case against the forge, wine being served in Business Plan

नामी कंपनी फोर्ज के खिलाफ केस दर्ज, बिजनेस प्लान में परोसी जा रही शराब

Wed, 04 Jan 2017 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jan 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
Numbered company registered a case against the forge, wine being served in Business Plan
डेमो पिक

नामी कंपनी भारत फोर्ज के खिलाफ आईजीआई एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज किया गया है। डीजीसीए (डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों की मानें तो निजी कंपनी अपने बिजनेस प्लेन में अवैध रूप से शराब परोस रही थी।

विज्ञापन


जांच के दौरान डीजीसीए अधिकारियों को जहाज से शराब की 50 से अधिक बोतल बरामद हुई थीं। शिकायत के बाद पिछले सप्ताह इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार डीजीसीए अधिकारियों ने कंपनी के जहाज का औचक निरीक्षण किया था। कंपनी की निजी फ्लाइट पुणे से दिल्ली आई थी। जांच के दौरान जहाज से शराब बरामद हुई। बता दें कि डीजीसीए के नियमों के अनुसार हवाई जहाज में शराब ले जाना व परोसना दोनों पर प्रतिबंध है। ऐसे में निजी कंपनी के जहाज से शराब मिलने के बाद पुलिस से एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा था। डीजीसीए की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed