फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   notice to ten people in adya death in fortis hospital

फोर्टिस अस्पताल में आद्या की मौत मामला: दस लोगों को नोटिस जारी

Thu, 04 Jan 2018 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 04 Jan 2018 10:49 AM IST
सार

फोर्टिस अस्पताल में आद्या की मौत मामला:ले में दस लोगों को नोटिस जारी

विज्ञापन
notice to ten people in adya death in fortis hospital
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फोर्टिस अस्पताल में हुई आद्या की मौत मामले में पुलिस ने 10 अन्य लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलवाया है। मामले की जांच में सामने आए लोगों को यह नोटिस जारी किए गए हैं। इससे पहले दिल्ली के रॉकलैंड अस्पताल, लाल पैथ लैब व गुरुग्राम सिविल सर्जन को नोटिस जारी कर उन्हें पूछताछ के लिए बुलवाया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि द्वारका दिल्ली निवासी जयंत सिंह ने अपनी बेटी आद्या को 30 अगस्त को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया था। इलाज के दौरान 14 सितंबर को उसने दम तोड़ दिया था। अस्पताल ने परिजनों को 15.76 लाख रुपये का बिल थमा दिया था।
विज्ञापन


जयंत के दोस्त ने मामले को सोशल मीडिया पर उठाया था जहां से केंद्रीय मंत्री ने मामले में प्रदेश स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मांगी थी। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने जांच के दौरान अस्पताल की घोर लापरवाही पाई थी जिस पर सुशांत लोक थाना पुलिस को भारतीय दंड संहिता की धारा 304 पार्ट-2 के तहत मामला दर्ज करने की सिफारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पाई तो इसमें धारा 188 का भी इजात किया गया। इसमें पुलिस ने उक्त तीन को नोटिस जारी कर मामले की जानकारी लेते हुए उनके बयान दर्ज किए हैं।


अब इस मामले में बुधवार को 10 अन्य लोगों को भी नोटिस जारी किए हैं। सुशांत लोक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गौरव फौगाट का कहना है कि मामले से जुड़े 10 अन्य लोगों को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed