{"_id":"5831e8ed4f1c1bb204b39ce4","slug":"notice-to-7-student-in-case-of-missing-student-najib","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र नजीब मामले में 7 छात्रों को नोटिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता छात्र नजीब मामले में 7 छात्रों को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 22 Nov 2016 05:21 PM IST
सार
जेएनयू की आंतरिक जांच में छात्र विक्रांत समेत अन्य दोषी पाए गए
माही मांडवी हॉस्टल में 14 अक्तूबर को नजीब से मारपीट व दुर्व्यवहार मामले में देना होगा जवाब
विज्ञापन
नजीब
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कैंपस से लापता छात्र नजीब अहमद मामले में सात छात्रों को नोटिस भेजा है। चीफ प्रॉक्टर ने माही मांडवी हॉस्टल में 14 अक्तूबर की रात नजीब से अभद्र भाषा, मारपीट मामले में आरोपी छात्रों से सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन
जेएनयू की प्रोक्टरल जांच में आरोपी छात्र विक्रांत समेत अन्य दोषी पाए गए हैं। इसी के चलते चीफ प्रॉक्टर ने विक्रांत, अंकित, संदीप व अन्य को नोटिस भेजकर अपना पक्ष सात दिनों में देने का निर्देश दिया है। इन सभी के एबीवीपी से जुड़े होने का आरोप है।
विज्ञापन
इस नोटिस में साफ लिखा है कि 14 अक्तूबर की रात को माही-मांडवी हॉस्टल के कॉरिडोर में नजीब से इन छात्रों ने मारपीट करने के साथ-साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया था। नोटिस का जवाब न देने पर विश्वविद्यालय अगली कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जांच की मांग
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष शेहला राशिद व नजीब की मां फातिमा मुख्यमंत्री अखिलेश कुमार से मिलने गए हैं। मुख्यमंत्री से मिलकर वे नजीब को तलाशने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात करने की मांग करेंगे। बता दें कि इससे पहले छात्रसंघ व नजीब का परिवार राजनाथ सिंह, उपराज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलकर जांच में तेजी लाने की मांग कर चुका है।