{"_id":"36af00f88d92e54dfa09352db526e853","slug":"north-east-girl-s-death-become-a-mystery-for-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉर्थ ईस्ट की युवती की मौत का राज गहराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नॉर्थ ईस्ट की युवती की मौत का राज गहराया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 17 Apr 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली दक्षिण जिले के सफदरजंग एंक्लेव में मृत मिली नार्थ ईस्ट की युवती की मौत का राज और गहरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने विसरा को सुरक्षित रखवा लिया जिसे जल्द ही जांच के लिए सीएफएसएल भेजा जाएगा। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवती के शराब पीने की पुष्टि हुई है। उसके शरीर से काफी मात्रा में एल्कोहल मिला है।
विज्ञापन
उसके शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं पाए गए हैं। साथ ही उसके साथ सेक्सुअल एसॉल्ट की भी बात सामने नहीं आई है। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक होने की बात से भी इनकार किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नागालैंड की रहने युवती मेरी (25), सफदरजंग एंक्लेव के अर्जुन नगर में सहेलियों के साथ रहती थी। वह, रविवार को खाना खाकर ठीक से सोई थी। 14 अप्रैल की सुबह जब देर सुबह तक वह सोकर नहीं उठी तो उसे एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।