शर्मनाकः लूट की रिपोर्ट लिखाने गया, नोएडा पुलिस 9 घंटे तक लेती रही पीड़ित की ही ‘परीक्षा’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में मकान बनाने के लिए उधार रुपये लेकर जा रहे ऑपरेटर से तमंचे के बल पर 80 हजार रुपये लूट लिए गए। बदमाशों ने विरोध करने पर पिस्टल की बट मारकर उसे घायल भी कर दिया।
वहीं, पुलिस बदमाशों को पकड़ने की जगह पीड़ित की ही परीक्षा लेने में जुट गई। आरोप है कि पुलिस ने उसे नौ घंटे तक थाने में बैठाकर रखा। कई लोगों से गवाही दिलाने के बाद भी पुलिस के कहने पर पीड़ित को दोबारा बिसरख मोड़ से घटना स्थल पर बाइक से 16 मिनट में पहुंचकर दिखाना पड़ा तब जाकर दो दिन बाद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की।
मूलरूप से आंचरूकलां, शिकारपुर (बुलंदशहर) निवासी जयकुमार सिकंदराबाद की एक पाइप कंपनी में ऑपरेटर है और दादरी में रह रहा है। जयकुमार 26 फरवरी को नोएडा निवासी दोस्त से 1.10 लाख रुपये उधार लेकर आ रहा था।
उसने परिचित सीमेंट व्यापारी को फोन कर बिसरख मोड़ पर बुलाकर 30 हजार रुपये दिए थे। शेष 80 हजार रुपये लेकर वह घर लौट रहा था। दोपहर तीन बजे जैसे ही वह दादरी रेलवे क्रासिंग के निकट कैलाशपुर रोड पहुंचा। पीछे से आए दो बाइक सवारों ने उसे रुकवा लिया।
बाइक से उतरकर दो बदमाशों ने तमंचा दिखाया और उसे गोली मारने की धमकी दी। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल की बट से हमला करके गोली चला दी। इसके बाद बदमाश 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ित ने यूपी-100 पर कॉल कर पुलिस को दी।