{"_id":"57c1ae804f1c1b2717d4f924","slug":"no-clue-after-five-month-of-missing-girl-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महीने बाद भी कॉलेज से गायब छात्रा का पता नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच महीने बाद भी कॉलेज से गायब छात्रा का पता नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 28 Aug 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच माह से लापता बीएसई की छात्रा आयशा की चार माह बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। मामले में पहले जांचकर्ता अधिकारी बदल गए आरोप है कि तीन माह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता छात्रा का कुछ भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
परिजनों ने बेटी को खोजने के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र लिख कर भेजा है। सदरपुर में रहने वाली आयशा (18) सेक्टर-39 स्थित डिग्री कॉलेज से वह इग्नू से प्राइवेट बीएसई कर रही थी।
विज्ञापन
बीती 17 अप्रैल को उसके पिता सलीम ने आयशा को कॉलेज छोड़ा था। वह शाम तक घर नहीं आई तो काफी तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। सलीम ने सेक्टर-39 थाने में आयशा के अपहरण का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
परिजनों ने मामले की शिकायत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री कार्यालय में पत्र लिखकर की है। परिजनों का आरोप है कि मामले में जांचकर्ता अधिकारी बदल चुके हैं। पहले अधिकारी ने जांच की लेकिन पिछले तीन महीने से आईसा की तलाश नहीं की गई।