{"_id":"598c25f74f1c1b3b0d8b46a4","slug":"nineteen-year-old-student-committed-suicide-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 साल के मणिपुरी छात्र ने लगाई फांसी, नहीं मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
19 साल के मणिपुरी छात्र ने लगाई फांसी, नहीं मिला सुसाइड नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Aug 2017 02:53 PM IST
सार
- डीयू के सत्यवती कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का था छात्र
- नहीं मिला सुसाइड नोट, भाइयों के साथ संत नगर में रहता था छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में पूर्वोत्तर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी शिनाख्त हिजाम भरत सिंह (19) के रूप में हुई है। मंगलवार रात पुलिस को उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
भरत के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। बृहस्पतिवार को उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मणिपुर का रहने वाला भरत अपने दो कजिन रोहिन व गौतम के साथ बत्रा गली, मेन मार्केट, संतनगर, बुराड़ी में किराये के कमरे में रहता था। इसके परिवार में पिता एच राजिंद्रो सिंह, मां व अन्य सदस्य हैं।
विज्ञापन
राजिंद्रो मणिपुर में ही प्राइवेट नौकरी करते हैं। भरत डीयू के सत्यवती कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। मंगलवार को उसके दोनों कजिन उसे रूम पर छोड़कर गए थे। रात करीब 9:30 बजे जब वह दोनों वापस आए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। शक होने पर दोनों कमरे के भीतर झांककर देखा तो पंखे से भरत का शव लटका हुआ था।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकला। उसके पास से फोन बरामद हुआ है। पुलिस को कोई मैसेज या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस उसके दोस्तों व कजिन से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता माता-पिता के दिल्ली आने के बाद ही चल पाएगा।