दिल्ली में नौ साल की बच्ची से रेप के बाद मुंह पर डाला तेजाब फिर दबाया गला
- चेहरे को ज्वलनशील पदार्थ से जलाया, वारदात के बाद आरोपी फरार
- करोलबाग के रैगरपुरा में घर के पास होटल से खाना लेने गई थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करोल बाग इलाके में नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी ने कुछ ज्वलनशील पदार्थ डालकर मासूम का चेहरा भी झुलसा दिया। आरोपी ने गला दबाकर मासूम की हत्या की कोशिश भी की।
पुलिस के मुताबिक मासूम के बेहोश होने पर आरोपी उसे मृत समझकर फरार हो गया। होश आने पर वह किसी तरह घर पहुंची। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मेडिकल के बाद पॉक्सो, दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मासूम का परिवार करोल बाग के रैगरपुरा में रहता है। परिवार में मां व अन्य सदस्य हैं। मासूम के पिता का कुछ समय पूर्व देहांत हो चुका है। मां फूल बेचती है।
तीसरी कक्षा की छात्रा है बच्ची
बच्ची सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा है। सोमवार शाम को वह घर के पास एक होटल से खाना लेने गई थी। खाना मिलने में देरी हुई तो बच्ची वहीं एक बेेंच पर लेट गई। आरोप है कि अज्ञात शख्स मासूम को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और वहां दुष्कर्म किया।
घटना के बाद से मासूम बुरी तरह डरी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डर की वजह से वह आरोपी के बारे में भी ठीक से नहीं बता पा रही है। पुलिस होटल के कर्मचारियों व अन्य लोगों से पूछताछ कर आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।