{"_id":"57f0acd44f1c1b9a115745e2","slug":"nigerian-man-cut-auto-drivers-ear-on-asking-for-fare-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरियाई छात्र ने कैब चालक का कान चबाया, 50 रुपये को लेकर हुआ विवाद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाइजीरियाई छात्र ने कैब चालक का कान चबाया, 50 रुपये को लेकर हुआ विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासना कोतवाली क्षेत्र में किराये के विवाद में शनिवार देर रात एक नाइजीरियाई छात्र ने ओला कैब चालक का कान चबाकर अलग कर दिया। घायल चालक ने काफी देर तक कटा हुआ कान ढूंढा, लेकिन अंधेरा होने के कारण नहीं मिला।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज कराने और रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद वह घटनास्थल पर फिर पहुंचा। करीब पांच घंटे बाद पीड़ित ने कान ढूंढ निकाला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ओहिस एस्जोबोट को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मूलरूप से बुलंदशहर के जिनाई गांव निवासी हरेंद्र दादरी के रामगढ़ गांव में रहने वाले मौसा राकेश के घर रहता है। हरेंद्र ओला कंपनी की कैब चलाता है। उसने पुलिस को बताया कि शनिवार रात 3:15 बजे स्वर्ण नगरी से एक नाइजीरियाई छात्र उसकी कैब में सेक्टर गामा-2 आया।
विज्ञापन
हरेंद्र ने उसे 150 रुपये किराया बताया था। सेक्टर के बाहर पहुंचकर जब कैब चालक ने रुपये मांगे तो नाइजीरियाई छात्र उससेे अंदर जाने की जिद करने लगा। हरेंद्र के मना करने पर उसने 100 रुपये हरेंद्र को दे दिए।