फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nigerian arrests in fraud case

यह नाइजीरियन वेबसाइट पर देता था महिलाओं को ऑफर

Tue, 21 Jan 2014 01:24 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 21 Jan 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
Nigerian arrests in fraud case
साइबर सेल की पुलिस ने वेबसाइट पर शादी का ऑफर देकर महिलाओं से ठगी करने वाले नाइजीरियन गिरोह के एक आरोपी को मुंबई से दबोचा है। नाइजीरियन युवक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली एक महिला से खुद को स्कॉटलैंड निवासी बनकर 51 हजार रुपये की ठगी की। दुबारा तीन लाख दूसरे खाते में डालने की मांग पर उसकी पोल खुली।
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) विवेक शर्मा के अनुसार डीएलएफ क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीया एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी थी कि गिरोह के जाल में फंसकर 51 हजार रुपये उसके खाते में डाल चुकी है। अब वो दो लाख 80 हजार रुपये दूसरे खाते में डलवाने की बात कह रहा है। साइबर सेल की टीम की ओर से छानबीन में पता चला कि युवती ने एक वैवाहिक वेेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल डाल रखी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बाप ने कॉलेज जाने तक किया बेटी से रेप
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट पर उसे एडवर्ड स्मिथ स्कॉटलैंड निवासी युवक ने शादी करने का ऑफर दिया था। 30 दिसंबर को कथित एडवर्ड स्मिथ ने फोन कर युवती को बताया कि वह मुंबई आ चुका है। उसके पास विदेशी मुद्रा का ड्राफ्ट है। इसके चलते उसे कस्टम अधिकारी नहीं आने दे रहे हैं। इसके अलावा यह भी कहा कि स्कॉटलैंड दूतावास का पीटरसन नाम का एक अधिकारी उसे फोन करेगा।

लड़की ने बताया कि कुछ देर बाद कथित कस्टम अधिकारी का फोन भी आ गया। उसे बताया गया कि स्मिथ को छुड़वाने के लिए 51 हजार की रकम जमा करनी पड़ेगी। जिसे वह दिए गए बैंक खाते में जमा करा दे। इसके बाद युवती ने दिए गए खाते में 51 हजार रुपये जमा करा दिए। तभी एक घंटे बाद फिर फोन आया और उसने दूसरा बैंक खाता नंबर देते हुए कहा कि दो लाख 80 हजार की रकम इस बैंक एकाउंट जमा कर दो।

यह भी पढ़ें: ढाई साल के बच्चे ने की डकैती!

उसने बताया कि यह खाता रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का है। लेकिन खाता किसी युवक का व्यक्तिगत था। इससे युवती समझ गई कि उसके साथ बहुत बड़ा फ्रॉड हुआ है। इसके बाद युवती ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने सदर थाने में मामला दर्ज कर नवी मुंबई में छापेमारी कर नाइजीरियन युवक जॉन इकेना ओपुटा को गिरफ्तार किया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि चार अन्य विदेशी युवकों के साथ मिलकर वह एक साल से ठगी कर रहा है। वह शैक्षिक वीजा पर भारत आया है। आरोपी के पास से तीन मोबाइल,12 डेबिट कार्ड, कई चेक बुक, कई बैंक पास बुक व मोबाइल सिम बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के पास से नाइजीरियन स्टूडेंट एंड कम्युनिटी वेलफेयर एसोसिएशन मुंबई का आईकार्ड भी बरामद किया है।


पांच सितारा होटल में क्यों बुक कराया था कमरा?
युवती को देखने के लिए विदेश से आ रहे व्यक्ति के स्वागत में कोई कोताही न हो उसके लिए परिजनों ने गुड़गांव के एक फाइव स्टार होटल में तीन दिन व दो रात के लिए कमरा भी बुक करा दिया। इसके लिए जो खर्च आया उसे भी भुगतना पड़ा है।

किसके खाते में जाता था पैसा
साइबर सेल प्रभारी सुरेश कुमार के अनुसार जिस खाते में पैसा डाला गया था। वह 18 वर्षीय छात्र अशोक के नाम पर था। जो मामूली कमीशन पर पैसा निकाल कर गिरोह के लोगों को देता था।

अस्पताल में आत्महत्या का किया प्रयास
साइबर सेल की टीम जब आरोपी का मेडिकल चेकअप कराने के लिए नवी मुंबई के एनएनएमसी अस्पताल लेकर गई तो वहां पर उसने अपने सिर पर वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके बाद टीम ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया है। वहां पर मौजूद डॉ. नीरज ने साइबर सेल के लोगों को बताया कि उक्त आरोपी पहले भी लड़ाई-झगड़े को लेकर अस्पताल आ चुका है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना नाइजीरिया एंबेसी भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed