{"_id":"01abaa7acfd83f01278a3c53bf90be13","slug":"niece-molested-and-uncle-threatened","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा के सामने भतीजी से अश्लील हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा के सामने भतीजी से अश्लील हरकत
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 06 Apr 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दो युवकों पर उसकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोहन (बदला नाम) तिलपत में रहता है। उसने शुक्रवार को थाना सराय ख्वाजा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भतीजी 10वीं कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन
उसे तिलपत की सूरदास कॉलोनी निवासी दीपक सिंह और साहिल खान स्कूल आते-जाते परेशान करते थे। दोनों ने 30 मार्च को उसकी भतीजी के साथ रास्ते में छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
जब लड़की ने घर पर बताया कि तो सोहन उन लड़कों से बात करने गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने सोहन से भी मारपीट की और लड़की के पिता के मोबाइल पर एसएमएस भी भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।