फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Neighbours kidnapped and gangraped woman

ट्रक चालक की पत्नी से पड़ोसियों ने किया गैंगरेप

Thu, 07 Aug 2014 07:01 PM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 07:01 PM IST
विज्ञापन
Neighbours kidnapped and gangraped woman

गुड़गांव के भोंडसी गांव के रहने वाले ट्रक चालक की पत्नी के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


पड़ोस में रहने वाले तीन पर आरोप है कि चालक के बाहर रहने पर पत्नी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।

भोंडसी थाना पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।

आरोप‌ियों ने कबूला जुम

Neighbours kidnapped and gangraped woman

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति चालक है। जो अक्सर बाहर रहता है। मौका देख कर उसके पड़ोसियों ने उसे घर से अगवा कर लिया। जहां पर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान शेरु, राकेश व राहुल के रुप में की है। पुलिस ने महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। जहां पर डाक्टरों ने सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टी की है। पुलिस ने महिला का अदालत में 164 का बयान दर्ज करने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों से घटना स्थल की निशानदेही करायी। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान तीनों अपना जुर्म कबूल कर लिया है। भोंडसी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को सभी आरोपियों को इलाका मजिस्ट्रेट महेन्द्र कुमार की अदालत में पेश किया। जहां पर उन्होंने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed