फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   neighbour throws acid on a young girl.

आधी रात घर में कूदा पड़ोसी, युवती पर डाला तेजाब

Tue, 23 Sep 2014 08:39 PM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 08:39 PM IST
विज्ञापन
neighbour throws acid on a young girl.

दिल्ली के ख्याला थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की ने पड़ोस में रहने वाले दो युवकों पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। मामूली रूप से झुलसी लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


लड़की का आरोप है कि दोस्ती करने से मना करने पर मुनीष ने दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पश्चिम जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में तेजाब से जलने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

जा रही थी बाथरूम तभी कूदा पड़ोसी

neighbour throws acid on a young girl.

पुलिस के अनुसार रघुवीर नगर में रहने वाली 17 साल की लड़की 20 सितंबर की रात करीब 2:30 बजे बाथरूम जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला मुनीष छत के रास्ते घर के अंदर आ गया।

आरोप है कि मुनीष ने सीढ़ी पर लड़की को बाल पकड़कर खींच लिया और उसके दोस्त भारत ने उस पर एक छोटी शीशी में भरा तेजाब डाल दिया।

इससे लड़की को पीठ में जलन महसूस होने लगी। शोर मचाने पर उसका भाई वहां पहुंचा और उसे गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल में पीड़ित लड़की का बयान दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed