फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   neighbour rapes a 14 year old girl

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग से किया रेप

Tue, 19 Aug 2014 04:28 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 04:28 PM IST
विज्ञापन
neighbour rapes a 14 year old girl

दिल्ली के रणहौला इलाके में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 14 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ रणहौला इलाके में रहती है। उसके पिता फैक्टरी में मजदूरी करते हैं, जबकि मां घरों में साफ सफाई का काम करती है। सोमवार दोपहर किशोरी घर में अकेली थी। पड़ोस में रहने वाला 23 वर्षीय अशोक उसके घर में जबरदस्ती घुस गया।
विज्ञापन


अशोक ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब घंटे भर बाद मां के घर पहुंचने पर किशोरी ने सारी बात बताई। किशोरी को लेकर उसकी मां रणहौला थाने पहुंचकर अशोक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। जिसके बाद मामला दर्ज कर आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अशोक शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। अशोक भी फैक्टरी में मजदूरी करता है।

शादी के लिए नाबालिग को किया अगवा

neighbour rapes a 14 year old girl

कमला मार्केट थाना क्षेत्र में परिवार को जान से मारने की धमकी देकर पड़ोस में रहने वाला युवक  ने 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर लिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर रविवार रात नांगलोई से सलमान (23) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह किशोरी से शादी करना चाहता था। पुलिस वारदात में शामिल एक अन्य युवक की तलाश कर रही है।

 पुलिस के अनुसार कमला मार्केट इलाके में रहने वाली किशोरी के परिजनों ने रविवार सुबह पुलिस से शिकायत दी। उन्होंने बताया कि  किशोरी अपने साथ नगदी और जेवर भी ले गई है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज में दो युवक कार से किशोरी को ले जाते हुए दिखाई दिए।

कार नंबर की छानबीन करने के बाद पुलिस ने देर रात नांगलोई इलाके में स्थित मकान पर दबिश देकर किशोरी को मुक्त करा लिया और आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने बताया कि सलमान उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती शादी करना चाहता था। सलमान ने साथी के साथ मिलकर उसे अगवा किया था। आरोपियों ने घर से जेवर और नगदी लाने की धमकी किशोरी को दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed