{"_id":"22170ff46901c5816227f6178df01da2","slug":"neha-vijayanagara-shot-dead-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयनगर की नेहा की मेरठ में गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजयनगर की नेहा की मेरठ में गोली मारकर हत्या
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 21 Apr 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में जिमखाना मैदान के पास बृहस्पतिवार देर रात मिली गोली लगी लाश गाजियाबाद के विजयनगर की रहने वाली नेहा की थी। नेहा का पति से न्यायालय में तलाक का मामला चल रहा था। दो साल से नेहा मां के पास विजयनगर में रह रही थी। रविवार को मां और पति ने उसकी पहचान की।
विज्ञापन
विजय नगर निवासी मधु ने बताया कि उनकी पुत्री नेहा की शादी 2008 में नंदग्राम निवासी विपिन के साथ हुई थी। मां मधु ने बताया कि विपिन की ज्वैलर्स की दुकान है और प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करता है।
विज्ञापन
दोनों के चार साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। दोनों बच्चे भी पिता विपिन के पास रहते हैं। मधु के अनुसार नेहा नौकरी के सिलसिले इधर उधर जाया करती थी। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे वह घर से निकली, जिसके बाद घर नहीं लौटी।
विज्ञापन
समाचार पत्रों और फेसबुक पर नेहा के शव के फोटोग्राफ देखकर पति विपिन और मां मधु रविवार को मेरठ आए और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। विपिन के साथ उनका केस लड़ रहीं अधिवक्ता ज्योति भारती भी थीं।
शव की शिनाख्त के बाद इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझने की उम्मीद बढ़ गई है। अभी तक तो पुलिस शिनाख्त कराने में ही उलझी थी। बता दें नेहा की हत्या 17 अप्रैल की रात को गोली मारकर कर दी गई थी। गोली बाईं तरफ सीने में सटाकर मारी गई थी।
नेहा कर चुकी थी आत्महत्या की कोशिश
नेहा की मां मधु ने बताया कि नेहा जिद्दी थी। बगैर कुछ बताए घर से चली जाती थी। पहले भी वह कई बार गुम हुई और खुद ही घर लौट आई। उसकी बाईं कलाई पर ब्लेड से कटे के निशान आत्महत्या की कोशिश के ही थे।
शादी के एक साल बाद ही वह पति से लड़कर मां के पास घर आ गई थी और कलाई काटकर आत्महत्या की कोशिश की थी। सीओ कोतवाली रूपेश सिंह ने बताया कि एक साल पहले तक नेहा नोएडा स्थित एक फैक्ट्री में जॉब करती थी, बाद में नौकरी छोड़ दी थी।
बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे वह बिना बताए घर से निकली थी। बेटी का शव देखकर मधु बोली कि मैं अब कैसे जी पाऊंगी। यही है मेरी बेटी, किस दरिंदे ने इसे मार डाला।
विपिन से की थी लव मैरिज
नेहा और विपिन ने लव मैरिज की थी। विपिन की अधिवक्ता ज्योति भारती के मुताबिक नेहा ओपन माइंडेड थी। अपनी मर्जी से जीने की इच्छा रखती थी। पति विपिन इसका विरोध करता था।
इसी वजह से दंपति में विवाद रहने लगा और तलाक का केस कोर्ट में चल रहा था। ज्योति ने बताया कि नेहा की तरफ से जवाब दाखिल किया जाना था।