{"_id":"57ed4a124f1c1b6809575d3f","slug":"naraura-five-people-in-the-car-in-case-of-falling-into-the-canal-including-charge-sheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरौरा में पांच लोगों को कार समेत नहर में गिराने के मामले में चार्जशीट तैयार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नरौरा में पांच लोगों को कार समेत नहर में गिराने के मामले में चार्जशीट तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
narora murder case
- फोटो : अमर उजाला
नरौरा मामले में कासना कोतवाली पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर सीओ को भेज दी है। आगामी 15 अक्टूबर तक चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी। वहीं इस मामले में हत्या के आरोपियों पर एससी-एसटी की धाराओं में भी मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद से गायब चालक ओमपाल को मृत मान लिया गया है। मालूम हो कि गांव नवादा निवासी राजे सिंह का परिवार बीते 24 अगस्त को जनपद बदायूं स्थित बड़े सरकार की दरगाह पर गया था।
विज्ञापन
इस दौरान राजे की बेटी प्रीति ने अपने प्रेमी मुगीश के साथ मिलकर पूर्व योजना के तहत ईको कार को नरौरा की गंग नहर में धक्का दे दिया था, जिसमें राजे सिंह, उनकी पत्नी धर्मवती, सलहज प्रीति, मौलवी सलीमुद्दीन उर्फ सलीम की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
कार चालक ओमप्रकाश का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। शव बरामदगी को लेकर काफी प्रयास किया गया। कासना कोतवाली पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट तैयार कर सीओ कार्यालय भेज दी है।
ओमपाल के परिजनों की मांग पर पुलिस ने हत्यारोपी प्रीति और उसके प्रेमी पर एससी/एसटी का मामला भी दर्ज कर लिया है। आरोपी प्रेमी-प्रेमिका जेल में हैं।