फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nabha jail case, terrorist Kashmir Singh was absconding from Delhi

नाभा जेल मामला:दिल्ली से भी फरार हुआ आतंकी कश्मीर सिंह

Fri, 02 Dec 2016 12:15 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Dec 2016 12:15 AM IST
सार

स्पेशल सेल की टीमों ने की एनसीआर व यूपी में छापेमारी 
मिंटू से पूछताछ में खुलासा
ल की सुरक्षा व्यवस्था पर डेढ़ महीने से नजर रखे हुए थे 

विज्ञापन
Nabha jail case, terrorist Kashmir Singh was absconding from Delhi
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : amar ujala

विस्तार

खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट (केएलएफ) प्रमुख हरमिंदर सिंह उर्फ मिंटू के साथ नाभा जेल से फरार हुआ कश्मीर सिंह दिल्ली से भी भागने में कामयाब हो गया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों व खुफिया विभाग की मानें तो कश्मीर सिंह दिल्ली से भी बच निकला है।

विज्ञापन


कश्मीर सिंह के पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरफ जाने की आशंका जताई जा रही है। कश्मीर सिंह के पास हथियार हैं और वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीमों ने कश्मीरी सिंह को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार को एनसीआर व यूपी में छापेमारी भी की।
विज्ञापन


स्पेशल सेल अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में हरमिंदर ने बताया कि वह जेल में कहीं भी आ जा सकता था। इसलिए करीब डेढ़ महीने की निगरानी में उसे यह पता लग गया था कि सुबह साढ़े आठ बजे के समय जेल की सुरक्षा व्यवस्था बहुत कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह समय सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी का टाइम बदलने का होता है। इस कारण जेल से भागने का समय सुबह आठ बजे तय किया था। हरमिंदर ने पूछताछ में ये भी बताया कि जेल से भागने की साजिश उसने शेखों के साथ रची थी।

शेखों ने हरमिंदर से कहा कि अगर वह जेल में रहेंगे तो सजा हो जाएगी। जेल से बाहर निकले तो अपना मिशन पूरा हो जाएगा। हरमिंदर ने बताया कि वह गोवा में कम से कम दो दिन रुकता। इसके बाद वह नेपाल जाता। नेपाल में जिस देश का पासपोर्ट बनता वहां भाग जाता।

संबंध पता लगते ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया
हरिमंदर सिंह जब कश्मीर सिंह व चार गैंगस्टर के साथ नाभा जेल से भागा तो पूरी दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल व अपराध शाखा की टीमें अलर्ट हो गई थीं। हरमिंदर सिंह के दिल्ली आने की संभावना से एयरपोर्ट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर पुलिस टीमें तैनात हो गईं थीं।


स्पेशल सेल अधिकारियों के अनुसार सेल में तैनात इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम को यह पता लग गया था कि हरमिंदर मिंटू के मुंबई व गोवा में संबंध हैं और वह मुंबई जा सकता है। वह गोवा व मुंबई में कई वर्ष रहा है। मुंबई की ज्यादातर ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से जाती हैं। ऐसे में इंस्पेक्टर शिवकुमार की टीम ने हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की और हरमिंदर मिंटू को रेलवे स्टेशन की पार्किंग से दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed