फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Music Teacher flirting with the girls.

म्यूजिक टीचर ने छात्राओं से की छेड़छाड़

Tue, 02 Sep 2014 02:33 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 02 Sep 2014 02:33 PM IST
विज्ञापन
Music Teacher flirting with the girls.

गाजियाबाद के राजनगर की सेंटपॉल एकेडमी में चौथी क्लास की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


सोमवार को छात्राओं के पैरेंट्स ने इस बाबत कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। साथ ही स्कूल प्रबंधन से भी शिकायत की। पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गोविंदपुरम, राजनगर और कविनगर में रहने वाले बच्चियों के पैरेंट्स ने बताया कि उनकी बच्चियां सेंट पॉल एकेडमी राजनगर में चौथी क्लास में पढ़ती हैं। क्लास में 12 बच्चियां हैं, जिनकी उम्र 9-10 साल है।
विज्ञापन


इनमें से पांच बच्चियों के पैरेंट्स का आरोप है कि 30 अगस्त को स्कूल के म्यूजिक टीचर जोसेफ जूड डिसूजा निवासी सेक्टर-23 संजय नगर ने क्लास में बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें कीं और उन्हें लात-घूंसों से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चियों ने शनिवार को पैरेंट्स से शिकायत की थी। साथ ही बताया था टीचर काफी समय से उनके साथ ऐसी हरकतें कर रहा है।

सोमवार को उन्होंने स्कूल जाने से इनकार कर दिया। तब पैरैंट्स अभिभावक सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ स्कूल पहुंचे और हंगामा किया।

आरोपी बोला-बच्चियों को सिर्फ डांटा था
दूसरी तरफ आरोपी टीचर का कहना है कि वह बेकुसूर है। उसने वर्क सही से न करने पर बच्चियों को डांटा था। छेड़खानी और पीटने के आरोप झूठे हैं। पैरेंट्स का ये भी आरोप है कि टीचर स्कूल में पढ़ाने की पात्रता नहीं रखता है, फिर भी उसे रखा हुआ था।


टीचर टर्मिनेट
शिक्षक को टर्मिनेट कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए स्कूल ने एक कमेटी बनाई है। इंटरनल कमेटी की रिपोर्ट के बाद फाइनल निर्णय लिया जाएगा। - फादर स्काईलार्क, प्रिंसिपल, सेंट पॉल एकेडमी

पहले भी हुई अश्लीलता
सिहानी गेट के प्ले स्कूल में छात्र से अश्लील हरकतें, टीएचए में छात्राओं से स्कूल में छेड़खानी, कविनगर में शिक्षक ने छात्रा से की अश्लीलता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed