फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder of wife and young man in delhi.

पत्नी-युवक को खौफनाक मौत देकर चला गया वो

Sun, 16 Nov 2014 10:56 AM IST
Updated Sun, 16 Nov 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
Murder of wife and young man in delhi.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गंगा विहार में शनिवार डबल मर्डर की सूचना से सनसनी फैल गई। कविता (33) की उसके ही पति अरुण उर्फ बबलू ने गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने मकान मालकिन के भांजे आकाश (22) को बहाने से बुलाया।

विज्ञापन


बाद में ज्योति नगर स्थित कर्दमपुरी के कब्रिस्तान ले जाकर उसे चाकुओं से गोद दिया। सनसनीखेज वारदात के बाद से अरुण फरार है। गोकलपुरी और ज्योति नगर थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आकाश के परिवार का कहना है कि रुपयों की लेन-देन में उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस अवैध संबंध व अन्य दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक कविता परिवार के साथ किराये के मकान में गली नंबर-7 गंगा विहार में रहती थी। इसके परिवार में पति अरुण एक बेटा पिंटू व बेटी खुशी है। अरुण टैक्सी चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालकिन के भांजे को चाकुओं से गोदा

Murder of wife and young man in delhi.

मकान मालकिन बबीता का भांजा आकाश (निवासी कैराना, जिला मुजफ्फरनगर) घर से चंद कदमों की दूरी अपने मामा अनिल के साथ ई ब्लॉक गंगा विहार में रहता था। उसने दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए परीक्षा दी थी। दो राउंड में वह पास भी हो गया था। शनिवार सुबह करीब छह बजे अरुण ने अपने दोनों बच्चों को ट्यूशन पढ़ने के लिए भेज दिया।

आरोप है कि इस बीच उसने कविता की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद उसने बहाना बनाकर आकाश को फोन कर बुला लिया। वह आकाश को अपने साथ बाइक पर बिठाकर ज्योति नगर स्थित कर्दमपुरी कब्रिस्तान ले गया। इधर, 7:15 बजे मकान मालकिन बबीता ने कविता की लाश दूसरी मंजिल स्थित कमरे में पड़ी देखी।

सूचना पर पुलिस ने कविता का शव कब्जे में लिया। 9:55 बजे पुलिस को हत्या की दूसरी खबर मिली। कर्दमपुरी कब्रिस्तान के पास आकाश का चाकुओं से गुदा हुआ शव मिला। उसके शरीर पर चाकू के 12 निशान थे। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

दोहरा हत्याकांड बना पहेली

Murder of wife and young man in delhi.

आकाश के मौसा सुभाष का कहना है कि कविता ने आकाश के मामा अनिल से 10 हजार रुपये उधार लिये थे। वहीं कई महीनों से वह किराया भी नहीं दे पाई दी। अरुण से जब किराया और उधार रुपये वापस मांगे तो उसने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया।

वहीं दूसरी ओर मामले की छानबीन कर रही पुलिस का कहना है कि रुपयों की लेन-देन में अगर हत्या होती तो अरुण अपनी पत्नी को क्यों मारता। ऐसा लगता है कि अरुण को पत्नी के चरित्र पर शक था। पुलिस अधिकारियों कहना है कि अरुण के पकड़े जाने के बाद ही हत्याकांड की वजह साफ हो पाएगी।

उत्तर-पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आरएस सागर ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है, शुरुआती जांच में लगता है कि अरुण ने ही दोनों हत्याएं की, मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed