फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder of foreign citizens, crushed head from stone

विदेशी नागरिक की पीट-पीट कर हत्या, पत्थर से कुचला सिर

Sun, 22 May 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 May 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
murder of foreign citizens, crushed head from stone
विदेशी नागरिक का हत्यारोपी ‌पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

वसंतकुंज इलाके के किशनगढ़ में विदेशी नागरिक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। सड़क पर वह चिल्लाता रहा, मगर उसकी सहायता करने के लिए कोई सामने नहीं आया। कुछ लोग उसे बचाने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। आरोपियों ने पत्थर मारकर उसका सिर कुचल दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार शुक्रवार रात करीब पौने बारह बजे सूचना मिली थी कि किशनगढ़ में सीएनजी पंप के पास एक विदेशी नागरिक के साथ झगड़ा हो रहा है।
विज्ञापन


जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक पीसीआर वैन घायल को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जा चुकी है। पुलिस जब ट्रॉमा सेंटर पहुंची तो पता लगा कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। विदेशी की पहचान कांगो निवासी मासोनडा केटाडा ओलिवर (25) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कोटला मुबारकपुर में किराये पर रहता था और किशनगढ़ में किसी से मिलने आया था। पुलिस को जांच में पता लगा कि तीन आरोपी वार्ड नंबर-दो महरौली निवासी मोबिन आजाद सैफी, छतरपुर निवासी मुकेश और महरौली निवासी प्रकाश उर्फ मौसा ने ओलिवर की हत्या की है।

झगड़ा एक ही ऑटो को किराये पर लेने को लेकर हुआ था। कहासुनी हुई तो आरोपियों ने ओलिवर को पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोग उसे बचाने आए तो आरोपियों ने उनसे भी झगड़ा करना शुरू कर दिया। ओलिवर मौके से भागने लगा तो आरोपियों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

murder of foreign citizens, crushed head from stone
पुलिस की गिरफ्त में एक आरोपी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद उसके सिर पर बड़े पत्थर से वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मोबिन आजाद सैफी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दो आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें दिल्ली व एनसीआर में दबिश दे रही हैं।

आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दो आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड रहा है। मोबिन मारपीट व घूरने के मामले में करीब ढाई महीने जेल में रह चुका है। मुकेश भी जालसाजी में जेल जा चुका है। दोनों की मुलाकात जेल में ही हुई थी। प्रकाश पेशे से ड्राइवर है और ईको कार चलाता है।

जानवरों की तरह पीटा गया
ओलिवर के दोस्तों को कहना था कि वारदात के दौरान कोई भी ओलिवर की सहायता के लिए आगे नहीं आया।  उसके दोस्त की जानवर की तरह पिटाई कर हत्या की गई है। पुलिस ने अच्छा काम किया है। दोस्तों ने कहा कि आरोपियों ने आलिवर का मोबाइल छीनने का प्रयास किया था। इसके बाद झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed