फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder of BSP leader by a baba in ghaziabad

इस बाबा ने तो दे दी राम-रहीम को भी मात, देश के सबसे अमीर MP को उतारा मौत के घाट

Mon, 18 Sep 2017 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 18 Sep 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
murder of BSP leader by a baba in ghaziabad
बाबा मछेंद्रनाथ - फोटो : अमर उजाला
आजकल देश में भौकाली बाबाओं का खौफ है,कोई उनके नाम से डरा है तो कोई उनके काम से। कोई बलात्कारी बाबा है तो कोई हत्यारा बाबा। ऐसे ही एक और बाबा बना मौत का सौदागर। दिल्ली के एक आश्रम में लोगों को आयुर्वेदिक दवा देने वाला बाबा हत्यारा बन गया जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने एक लाख का इनामी घोषित कर रखा था।
विज्ञापन



 

murder of BSP leader by a baba in ghaziabad
बाबा मछेंद्रनाथ
महाराष्ट्र के एक गांव का रहने वाला मछेंद्रनाथ 10 साल की उम्र में घर छोड़कर हरिद्वार-ऋषिकेश व हिमाचल आदि आश्रमों में रहा। उसने अपना नाम बदलकर प्रतिभानंद रख लिया। लोग उसे बाबा भी कहकर बुलाते थे। लेकिन जब उसके मन में अपना आश्रम बनाने का ख्याल आने लगा तो वह बाबा से हत्यारा बन गया।

सबसे अमीर लोकसभा प्रत्याशी थे मृतक दीपक भारद्वाज
पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी दीपक भारद्वाज ने तब अपनी संपत्ति 600 करोड़ रुपये घोषित की थी। इसमें से करीब 368 करोड़ रुपये की खेती की जमीन थी जबकि पत्नी के पास 100 करोड़ रुपये की जमीन बताई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

murder of BSP leader by a baba in ghaziabad
डेमो पिक
हत्या के बाद भाग गया था नेपाल,वेश बदलने में है माहिर
पुलिस के अनुसार,दीपक भारद्वाज की हत्या के बाद प्रतिभानंद नेपाल भाग गया था। वहां से वह कुछ समय बाद लौटा तो उत्तराखंड के एक आश्रम में रहने लगा। वहां से हिमाचल,हरिद्वार,कुरुक्षेत्र,महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के आश्रमों में वेश बदलकर रहा।एसएसपी ने बताया कि प्रतिभानंद वेश बदलने में माहिर है। पुलिस को चकमा देने के लिए कभी वह दाढ़ी बढ़ा लेता तो कभी बाल कटवा लेता।

 
विज्ञापन

murder of BSP leader by a baba in ghaziabad
डेमो पिक
कुछ बाबाओं से आयुर्वेद की शिक्षा लेने के बाद प्रतिभानंद दिल्ली के एक आश्रम में आयुर्वेद का चिकित्सालय चलाता था। वहीं,उसकी पहचान कई शूटरों और आरोपी वकील बलजीत और नितेश से हुई। 
बलजीत ने उसकी पहचान दीपक भारद्वाज के बेटे नितेश से करवाई थी।

 

murder of BSP leader by a baba in ghaziabad
डेमो पिक
तभी नितेश ने बाबा को हत्या की सुपारी दी। प्रतिभानंद ने बताया कि उसकी इच्छा थी कि हरिद्वार में उसका अपना आश्रम हो। सुपारी के दस करोड़ रुपयों में से दो करोड़ रुपये से वह आश्रम बनाने वाला था।

​हालांकि पुलिस गिरफ्त में आए बाबा ने कहा कि उसने जो किया उसे उसका अफसोस है और वह जेल से बाहर आकर समाज सेवा करेगा। उसने कहा कि फिरौती की रकम से भी वह सेवा ही करना चाहता था। उधर,एसएसपी ने बताया कि एक लाख के इनामी बाबा को पकड़ने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed