फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder in delhi police custody.

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा घेरा तोड़कर हत्या

Sat, 11 Oct 2014 03:43 AM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 03:43 AM IST
विज्ञापन
Murder in delhi police custody.

दिल्ली के जाफराबाद थाने के पास शुक्रवार शाम पुलिस सुरक्षा में रहने वाले जाहिद (40) की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


जाहिद अपने भाई की हत्या का चश्मदीद गवाह था। वारदात को अंजाम देने से पहले हमलावरों ने जाहिद के सुरक्षा में लगे सिपाही तेजपाल की आंख में मिर्च का पाउडर छिड़क दिया था। मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, जाहिद परिवार के साथ जाफराबाद गली नंबर-48 में रहता था। करीब 8 माह पहले उसके भाई अकील की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का वह चश्मदीद गवाह था।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों के अनुसार, जाहिद पर गवाही नहीं देने का लगातार दबाव डाला जा रहा था। कुछ दिन पहले भी उस पर जानलेवा हमला किया गया था। इसके बाद गुहार लगाने पर दिल्ली पुलिस ने एक सिपाही को उसकी सुरक्षा में लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने सिपाही की आंख में मिर्च डालकर दिया था

Murder in delhi police custody.

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को तेजपाल के साथ जाहिद मोटरसाइकिल से जाफराबाद से मौजपुर की ओर से जा रहा था। तभी हमलावर ने अपनी बाइक से जाहिद की बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से जाहिद की मोटरसाइकिल गिर गई। जब तक वह संभल पाता, एक हमलावर ने तेजपाल की आंख में मिर्च का पाउडर डाल दिया जबकि दूसरे ने जाहिद पर फायरिंग कर दी। जाहिद को चार गोलियां लगी। उसे जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रंजिश की वजह से हुई हत्या : पुलिस
पुलिस ने बताया कि  आपसी रंजिश की वजह से हत्या की गई है। जाहिद के परिवार की कुछ लोगों ने दुश्मनी चल रही थी। इसमें अब तक चार लोगों की हत्या हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने वालोें की पहचान कर ली है और जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

वहीं इस घटना के चश्मदीद गवाह खालिद बाबा का कहना है कि थाने से महज 50 मीटर दूर बदमाशों ने एक शख्स की जान ले ली। मोहम्मद फैजान का कहना है कि जिसको गोली मारी गई, उसकी सुरक्षा में एक सिपाही भी तैनात था। ऐसे में आम लोगों को बदमाशों के खौफ से कौन बचा पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed